पंचायत सचिवों ने विधायक आवास घेरा

हड़ताली पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास का घेराव किया। इस दौरान सरकार के विरोध में और मांगों को लेकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:23 AM (IST)
पंचायत सचिवों ने विधायक आवास घेरा
पंचायत सचिवों ने विधायक आवास घेरा

गिरिडीह : हड़ताली पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास का घेराव किया। इस दौरान सरकार के विरोध में और मांगों को लेकर नारेबाजी की। विधायक शाहाबादी घेराव कर रहे हड़ताली पंचायत सचिवों के बीच खुद आए और उनसे ज्ञापन लिया। विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को वे सरकार तक पहुंचाएंगे। हर संभव समाधान का प्रयास करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गोप ने कहा कि पिछले 18 दिनों से पंचायत सचिवों की हड़ताल चल रही है लेकिन सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। आज सभी क्षेत्रों में विधायकों के आवास का पंचायत सचिवों ने घेराव किया। अब 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी