विवाद होने से समाज में बढ़ती कटुता : प्रधान जिला जज

झालसा के निर्देश पर शनिवार को डालसा के ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को सबोधित करते हुए प्रधान जिला जज सह डालसा अध्यक्ष राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी महीने भर से की जा रही थी। विभिन्न विभागों से अधिक से अधिक मामले निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजने का प्रयास कराया गया। पिछले दो राष्ट्रीय लोक अदालत में 96

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 12:32 AM (IST)
विवाद होने से समाज में बढ़ती कटुता : प्रधान जिला जज
विवाद होने से समाज में बढ़ती कटुता : प्रधान जिला जज

गिरिडीह: झालसा के निर्देश पर शनिवार को डालसा की ओर से व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला जज सह डालसा के अध्यक्ष राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करा सकें। सभी संबंधित अधिकारियों को सहयोग करने को कहा गया है। कहा कि लोक अदालत में ना कोई हारता है ना कोई जीतता है। दोनों एक होकर मामले का सुलह कराकर हंसी खुशी घर चले जाते हैं। पति-पत्नी और समाज का विवाद जितना लंबा चलेगा उतना ही परिवार और समाज में कटुता आएगी। डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्राधिकार के माध्यम से निश्शुल्क अधिवक्ता, पीड़ित अनुदान, न्याय शुल्क सहित कई प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण करने का आह्वान किया। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेशचंद्र जायसवाल ने कहा कि 23 से 25 सितंबर तक पारिवारिक मामलों पर मध्यस्थता स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। जिला जज वन राम बाबू गुप्ता ने बताया कि इसमें बिजली, अपराधिक तथा अन्य प्रकार के मामले में समझौता करा सकते हैं। जिला जज दो कुमार दिनेश ने कहा कि आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए। राकेश दूबे ने कहा कि सभी को सकारात्मक रूप से सोचने की आवश्यकता है। भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक प्रबंधक सुशील कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दुर्गा पांडेय और सचिव चुन्नुकान्त ने भी लोगों को संबोधित किया। इसमें कुल 405 मामलों का निष्पादन किया गया। वही विभिन्न विभागों को कुल एक करोड़ 41 लाख छह हजार 435 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

chat bot
आपका साथी