गिरिडीह में स्कूली छात्रा की हत्या, कुएं में मिला शव

murder of Schoolgirl. झारखंड के गिरिडीह में स्कूली छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 04:15 PM (IST)
गिरिडीह में स्कूली छात्रा की हत्या, कुएं में मिला शव
गिरिडीह में स्कूली छात्रा की हत्या, कुएं में मिला शव
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में राजधनवार थाना क्षेत्र के पिपराडीह में एक दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या कर शव कुआं में डाल दिया गया। छात्रा पिछले चार दिनों से अपने घर से गायब थी। शुक्रवार को दोपहर गांव से दूर एक कुआं में उसका शव मिला। नावगढ़चट्टी के एक युवक धनेश्वर साव पर हत्या का आरोप है। आरोपित युवक एवं उसके परिवार के लोग घर से फरार हैं।

छात्रा विगत सोमवार से अपने घर से गायब थी। उसके पिता ने राजधनवार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए धनेश्वर पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को शव कुआं में मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। करीब दो घंटे तक कुआं से शव निकलने नहीं दिया था। काफी समझाने के बाद करीब तीन बजे पुलिस कुआं से शव निकाल सकी। 

chat bot
आपका साथी