दुष्कर्मी के लिए फांसी की सजा भी कम

झामुमो की टीम पीड़ित के स्वजनों से मिली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 11:17 PM (IST)
दुष्कर्मी के लिए फांसी की सजा भी कम
दुष्कर्मी के लिए फांसी की सजा भी कम

दुष्कर्मी के लिए फांसी की सजा भी कम

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के स्वजनों से झामुमो की टीम ने शनिवार को मुलाकात की। उनलोगों ने स्वजनों से घटना की सारी जानकारी ली। झामुमो नेताओं ने स्वजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। झामुमो नेता दुष्कर्म के आरोपित मुखिया पति के गांव खेदवारा पहुंचे। आरोपित के स्वजनों व ग्रामीणों से मिल घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया पति ने जघन्य अपराध किया है। वह समाज में रहने लायक नहीं है। कहा कि आरोपित को न्यायालय अगर फांसी की सजा देती है तो भी वह सजा उस बेटी के लिए कम होगी। ग्रामीणों की बात सुनकर झामुमो के नेताओं का भी दिल दहल गया। कहा कि फास्ट ट्रैक न्यायालय से आरोपित को जल्द ही फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी। मौके पर झामुमो नेता संतोष कुमार, मुमताज अंसारी, जिला कमेटी सदस्य राजू अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, कृष्ण मुरारी प्रसाद, रिजवी अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी