हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भाकपा माले ने देवरी थाना कांड संख्या 92/2019 मामले के आरोपी प्रकाश राय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवरी थाना के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रतिवाद मार्च आयोजित कर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य उस्मान अंसारी राजेश यादव तथा अशोक पासवान ने संयुक्त रू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 01:07 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:36 AM (IST)
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

संस, देवरी: भाकपा माले ने देवरी थाना में दर्ज दुष्कर्म व हत्या के आरोपित प्रकाश राय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकालकर थाना के सामने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व माले के राज्य कमेटी सदस्य उस्मान अंसारी, राजेश यादव तथा अशोक पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इसमें माले कार्यकर्ताओं के अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार महिला के नैहर बेलडीह (बेंगाबाद) तथा उसकी ससुराल कोसोगोंदोदिघी (देवरी) के लोगों भाग लिया। आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस व भाजपा शासन को जिम्मेदार मानते हुए नारेबाजी की गई। वहीं स्थानीय विधायक-सांसद को भी इस मामले में चुप्पी साधने पर लिए आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। यदि एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। मौके पर अन्य लोगों के अलावा कैलाश पंडित, अजय चौधरी, मंसूर अंसारी, जाहो दास, टेक नारायण हांसदा, कृषलाल यादव, सचिन कुमार, कुलदीप राय, शंभू सिंह, भोला सिंह, एतवारी ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, मीना देवी, आरती देवी, गीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी