महेंद्र सिंह शहादत दिवस समारोह में भाग लेंगे ग्रामीण

जागरण संवाददाता गिरिडीह गांडेय प्रखंड के फुलची में सोमवार को भाकपा माले ने ग्रामीणों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Dec 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 20 Dec 2021 08:43 PM (IST)
महेंद्र सिंह शहादत दिवस 
समारोह में भाग लेंगे ग्रामीण
महेंद्र सिंह शहादत दिवस समारोह में भाग लेंगे ग्रामीण

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के फुलची में सोमवार को भाकपा माले ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। प्रखंड सचिव मेहताब अली मिर्जा तथा पंचायत प्रभारी सुखलाल मरांडी ने बैठक का नेतृत्व करते हुए लोगों से अपने हक-अधिकारों के लिए एकजुट होने तथा महेंद्र सिंह के रास्ते जन संघर्ष तेज करने की अपील की।

माले राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि, देश की आजादी का लंबा समय और अलग झारखंड राज्य बने भी दो दशक बीत जाने के बावजूद इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोग अपनी छोटी-मोटी समस्याओं से त्रस्त है। आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को प्रखंड-अंचल में खुलेआम रिश्वत देने पड़ते हैं। आम जनता के राशन की खुलेआम लूट हो रही है। क्षेत्र के युवा रोजगार के अभाव में बाहर पलायन करने को विवश हैं। मौजूदा परिस्थिति में आम लोगों को अपने हक-अधिकारों के प्रति सचेत होकर संगठन बनाना और संघर्ष शुरू करना होगा। उन्होंने भाकपा माले तथा इसके जन संगठनों से जुड़ने की अपील की। लोगों ने 16 जनवरी को बगोदर में महेंद्र सिंह शहादत दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने तथा पार्टी के साथ जुड़कर संघर्ष में शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक में राजेंद्र सिंह, रोहित राना, रतन रवानी, गोपाल राम, मनोज वर्मा, अशोक रवानी, राहुल कुमार, दिनेश रवानी आदि थे।

chat bot
आपका साथी