जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 19 लोग घायल

गांडेय (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को ले दो पक्षा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 07:57 PM (IST)
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 19 लोग घायल
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 19 लोग घायल

गांडेय (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को ले दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से 19 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को गांडेय सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पांडेयडीह निवासी सुलेमान अंसारी एवं रफीक मियां के बीच बहुत दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार को सुलेमान अंसारी हल बैल से विवादित खेत को जोत रहा था। दूसरे पक्ष के रफीक मियां ने खेत जोतने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी डंडा से मारपीट शुरू हो गई। इसमें रियाज अंसारी, इसरोज अंसारी, अजीम अंसारी, इसराइल अंसारी, जिब्राइल मियां, सुलेमान मियां, सनाउल अंसारी, मो. मंजीर, मो. ताहिर, नौशाद अंसारी, आसीन अंसारी, अनवर मियां, तफाजुल अंसारी, खुर्शीद अंसारी, रियाज अंसारी, बसरूद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, मजसुदीन अंसारी समेत अन्य लोग घायल हो गए। गांडेय थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों से बयान लिया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी