कलश यात्रा के साथ बिरनी में महायज्ञ शुरू

संवाद सहयोगी बिरनी (गिरिडीह) बिरनी में आयोजित श्रीरामचरित मानस महायज्ञ सह ग्रामदेवी एवं पं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 07:17 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ बिरनी में महायज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ बिरनी में महायज्ञ शुरू

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): बिरनी में आयोजित श्रीरामचरित मानस महायज्ञ सह ग्रामदेवी एवं पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 1101 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश उठाया।

यज्ञशाला से सभी कलश लेकर नंगे पांव चलकर पुराना नगर, पलौंजिया, बिराजपुर, जितकुंडी, माखमरगो, मंझिलाडीह, कररी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए बराकर नदी उत्तरवाहिनी कररी घाट पहुंचे। वहां आचार्यो ने मंत्रोच्चार कर जल को संकल्पित किया। संकल्पित जल को सभी ने अपने-अपने कलश में भरा। इसके बाद सभी वापस यज्ञशाला पहुंचे। आचार्य शिवनंदन पांडेय ने बताया कि यज्ञ व पूजा शुरू होने से पहले जल की पूजा होती है। इसीलिए जलयात्रा निकाली जाती है। इससे इंद्र भगवान खुश होकर वर्षा करते हैं। कलश यात्रा में पुजारी प्रवेश राम, उनकी पत्नी देवंती देवी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साव, समिति अध्यक्ष भीम राम, सचिव सीताराम पंडित, राजकुमार रजक, कोषाध्यक्ष रमेश बैठा, राजकुमार राम, भुनेश्वर पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, शक्ति पांडेय, बासुदेव बैठा, मदन राम, शंकर राम, मेघलाल राम, महेंद्र राम, पवन राम, मनोहर राम, गोविद रजक, उपेन्द्र पांडेय, गिरजा राम, प्रवीन पांडेय, एतवारी राम, बानेश्वर तिवारी, सीता देवी, संगीत देवी, रेखा देवी, कविता देवी, सरिता देवी, तारा देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी