पेज चार लीड पैकेज : ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का महापर्व छठ का समापन

गिरिडीह : ग्रामीण क्षेत्रों में भी डूबते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देने के साथ महापर्व छठ का समापन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:48 PM (IST)
पेज चार लीड पैकेज : ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का महापर्व छठ का समापन
पेज चार लीड पैकेज : ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का महापर्व छठ का समापन

गिरिडीह : ग्रामीण क्षेत्रों में भी डूबते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य देने के साथ महापर्व छठ का समापन हो गया।

बनियाडीह : कोयलांचल समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में आस्था का महाछठ पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छठव्रतियों के मंगलवार शाम अस्ताचलगामी एवं बुधवार की सुबह उदयमान सूर्य को अ‌र्ध्य देने के बाद पर्व का समापन किया गया। मौके पर बनियाडीह कोपा के बिजली तालाब, अकदोनीकला की खाखो नदी, करहरबारी के बड़की तालाब सहित अन्य छठ घाटों को आकर्षित ढंग से सजाया गया था। कई जगहों पर समाजसेवियों ने पूजन सामग्री का भी वितरण किया। सरिया : बुधवार की सुबह अ‌र्घ्य देकर लोगों ने अपने परिवार एवं समाज की सुख शांति की कामना की। सरिया के राजतालाब, मैनेजर तालाब, कैरवाडाल, राजदहधाम घाट, बराकर नदी घाट, खेदुवा नदी घाट, चिचाकी घाट, बंदखारो घाट, चंद्रमणी घाट, कोयरीडीह छठ घाट, पूरनीडीह घाट, अमनारी, केसवारी, कैलाटांड़, शिवशक्तिधाम, बागोडीह, ऊर्रो आदि घाटों पर आकर्षक ढंग से एवं विद्युत से साज सज्जा व साफ सफाई की गई थी। चौधरीडीह में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की गई। बगोदर : प्रखंड के जमुनिया नदी, बेको, चौधरीबांध, औंरा, तिरला, हेसला, अटका, धरगुल्ली आदि जगहों की घाटों व जलाशयों में छठव्रतियों ने बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। विधायक नागेन्द्र महतो स्वयं माथे पर डलिया लेकर घाट पहुंचे और भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। निमियाघाट : डुमरी चौक छठ घाट पूजा समिति ने यमुनिया नदी छठ घाट, नवभारत संघ स्टेशन रोड ने पंपू तालाब छठ घाट, लियो क्लब एवं स्टार क्लब इसरी बाजार ने इसरी नदी के घाट व रास्ते को आकर्षक ढंग से सजाया था। विभिन्न घाटों में पूर्व मंत्री लालचंद महतो, स्वर्णकार समाज एवं कई क्लबों ने फल व दूध बांटा। मौके पर रामकिशोर शरण, अशोक जैन, उमेश उजाला, सुभाष सिन्हा, ¨चटू सिन्हा, मुखिया अजीत कुमार, सागर गुप्ता, सौरभ भदानी, आलोक डागा, कैलाश माथुर, आलोक रवानी आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बिरनी : छठ बुधवार को हर्ष व उल्लास के साथ समाप्त हो गया। छठव्रतियों ने बनपुरा, सिमराढाब, पड़रिया, मुरैना, ब्रह्मसिया, चिताखारो, खेदवारा, गारागुरो, पोखरिया, बलिया, बलगो सहित कई घाटों पर अ‌र्ध्य दिया। माहुरी युवा मंच के पदाधिकारियों ने व्रतियों के बीच फल बांटा। कही भक्ति जागरण, कहीं भजन कीर्तन तो कहीं दोगोल का आयोजन किया गया। देवरी : छठ पर्व बुधवार को संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने अ‌र्घ्य देकर पूजा अर्चना की। के घोसे तलाब में देवरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने सपरिवार पूजा अर्चना की। यहां लगा मेला मुख्य आकर्षण है जो 17 नवंबर तक रहेगा। तिसरी : अ‌र्घ्य देने के बाद तिसरी तालाब के पश्चमी छोर पर मंगलवार रात को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया जिस पर श्रद्धालु रातभर झूमे। छठ गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा कमेटी के विजय रजक, प्रेम अग्रवाल, सन्नी कुमार, जसवंत ¨सह, कन्हैया ¨सह व मुन्ना विश्वकर्मा आदि ने लाइट, डेकोरेशन व साफ सफाई में अहम योगदान दिया। धनवार : छठ घाटों में भगवान सूर्य को अ‌र्ध्य दिया गया। पारण के दिन लोगों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सदानंद चौधरी, सचिव पंकज कुमार साव, उपाध्यक्ष जनार्दन राय, महेंद्र ¨सह, शेखर राय, सुरेश चौधरी, अयोध्या चौधरी, राहुल कुमार, मुकेश कुमार गुड्डू, रंजीत रविदास, दामोदर रविदास, सुनील ठाकुर, मनोज रविदास, प्रवीण शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

झारखंडधाम : झारखंडधाम के ग्रामीण क्षेतों के जलाशयों व तालाबों में अ‌र्घ्य दिया गया। अहले सुबह से ही लोगों का हुजूम वहां आने लगा। छठ के पवित्र गीतों से वातावरण भक्तिमय होने लगा। इधर क्षेत्र के मुरखारी, झारखंडी, तारा, चुंगलो, बदडीहा, परसन, ¨पडरसोत आदि दर्जनों गांवों में धूमधाम से छठ पूजा मनाई गई। गांडेय : अस्ताचलगामी एवं उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही यह पर्व संपन्न हो गया। इसे लेकर घाटों में आकर्षक साज सज्जा की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ धनंजय पाठक, इंस्पेक्टर आरके राणा, थाना प्रभारी चंद्रिका पासवान दलबल के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करते रहे। छोटकी खरगडीहा : उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही पर्व संपन्न हो गया। गांवों में व्रतधारियों ने अपने अपने निकटतम जलाशयों में भगवान भास्कर की पूजा की। लोगों ने आतिशबाजी भी की और पूजा समाप्त होने पर प्रसाद भी ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी