छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

संस, जमुआ (गिरिडीह): लंगटा बाबा कन्या प्रस्तावित उच्च विद्यालय मिर्जागंज में जिला विधिक सेवाएं प्राि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 07:28 PM (IST)
छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी
छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

संस, जमुआ (गिरिडीह): लंगटा बाबा कन्या प्रस्तावित उच्च विद्यालय मिर्जागंज में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की ओर से बुधवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पारा लीगल वॉलेंटियर सुबोध कुमार साव ने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार, कार्य, उत्तरदायित्व की जानकारी दी। कहा कि सभी नागरिकों को कानून की जानकारी से अवगत होना जरूरी है। प्राथमिकता पहले कार्य दायित्व होना चाहिए, फिर अधिकार की दिशा में कदम उठाना चाहिए। बाल, महिला, शिक्षा, सूचना, सेवा, रोजगार सहित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण हेतु छात्राओं को प्रेरित किया गया।

प्राचार्य जय प्रकाश राय व शिक्षक सज्जन दास ने कहा कि छात्राएं देश की धरोहर हैं, जिन्हें निर्भीक होना जरूरी है।

मौके पर पूजा शर्मा, रानी गोस्वामी, अन्नू कुमारी, ईशा कुमारी, अमीषा कुमारी, लवली कुमारी, सुलेखा कुमारी आदि छात्राएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी