बाल मजदूरी पर जागरूकता अभियान चलाया

गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन की ओर से बाल मजदूरी और बाल अधिकार पर पीरटांड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 06:07 PM (IST)
बाल मजदूरी पर जागरूकता अभियान चलाया
बाल मजदूरी पर जागरूकता अभियान चलाया

गिरिडीह : मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन की ओर से बाल मजदूरी और बाल अधिकार पर पीरटांड के कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था अंतिम आदमी के लिए काम कर रही है। पीरटांड़ प्रखंड में आजादी के 70 साल बाद भी विकास का कोई कार्य नहीं हो पाया है। इस कारण आज भी यहां से पलायन काफी संख्या में हो रहा है। बाल मजदूरी एक गंभीर समस्या है। संस्था बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को चिरकी पंचायत के मांझीडीह, मंझलाडीह व नावाडीह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष पूजा सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें समूह से जोड़ा जा रहा है। सचिव जगजीत सिंह बग्गा ने कहा कि पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के लिए संस्था काम कर रही है। पवन कुमार, हीरा प्रसाद साहू, भगिया देवी, शांति देवी, मुनियां देवी, बसंती देवी, गोपीन मांझी, राजेश हांसदा, मोनिका मंराडी, दुलारी मुर्मू, गीता देवी, पार्वती देवी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी