प्रतिमा विसर्जन के साथ लक्खी पूजा का समापन

संस, निमियाघाट (गिरिडीह): पारसनाथ में रेलवे क्वार्टर के निकट अवस्थित दुर्गा मंदिर में शरद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 06:13 PM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के साथ लक्खी पूजा का समापन
प्रतिमा विसर्जन के साथ लक्खी पूजा का समापन

संस, निमियाघाट (गिरिडीह): पारसनाथ में रेलवे क्वार्टर के निकट अवस्थित दुर्गा मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बुधवार की रात्रि लक्खी पूजा का आयोजन किया गया। इसमें पूजा मंडप में रेलकर्मियों ने मां लक्खी की भव्य प्रतिमा स्थापित की थी। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का सिलसिला देर रात तक चला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से व पंडाल को फूल माला एवं बिजली के बल्बों से सजाया गया था। भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। लोगों ने दिनभर उपवास रहकर माता की पूजा करते हुए परिवार की शांति व सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार को प्रतिमा के विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र का भ्रमण कर स्टेशन के नजदीक पंपू तालाब में माता की प्रतिमा का विसर्जन जयकारों के बीच किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पारसनाथ स्टेशन के अधीक्षक भूषण दूबे, आरएन ¨सह, आरके पाल, केएन मिश्रा, उमेश पासवान, बबलू सोनी, एसआर साहू, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, मनी, संजय कुमार, सुबोध सिन्हा आदि लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी