सैलून संचालकों ने सुनाया दुखड़ा, सरकार से मांगी मदद

मंगलवार को सैलुन संचालक संघ का एक बैठक झंडा मैदान गिरिडीह में संपन्न हु. इस बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना मैं सलून एवं पार्लर मे कार्यरत सभी संचालक आर्थिक तंगी और भुखमरी से गुजर रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:34 PM (IST)
सैलून संचालकों ने सुनाया दुखड़ा, सरकार से मांगी मदद
सैलून संचालकों ने सुनाया दुखड़ा, सरकार से मांगी मदद

गिरिडीह : झंडा मैदान में मंगलवार को सैलून संचालक संघ की बैठक हुई। बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन के कारण सैलून तथा पार्लर संचालकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार व प्रशासन से मदद की मांग की गई। कहा गया कि सभी सैलून एवं पार्लर संचालक तथा इनमें काम करने वाले लोग आर्थिक तंगी और भुखमरी से गुजर रहे हैं। दुकान का किराया एवं बिजली बिल की नोटिस आने से सभी सैलून व पार्लर संचालक परेशान हैं। लॉकडाउन अवधि में 3 महीने से सभी की दुकान बंद रहने के कारण परिवार का भरण-पोषण एवं बीमारी का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए संचालकों ने झारखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से सहायता और राहत देने की मांग की। कहा कि मदद नहीं मिली तो बाध्य होकर हम सभी सैलून संचालक अपनी-अपनी दुकान खोलने का काम करेंगे। आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में करीब तीन सौ सैलून संचालकों ने भाग लिया।

मौके पर सैलून संचालक संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सचिव सुदामा ठाकुर, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, मनोज शर्मा, विजय शर्मा, रामदेव ठाकुर, पंकज शर्मा, रंजीत ठाकुर, राजू ठाकुर, संदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी