बिरनी में झामुमो की पंचायत कमेटियों का गठन

झारखंड का भविष्य झामुमो के हाथों में ही है। इस सरकार में हर क्षेत्र में लूट खसोट, हत्या, दुष्कर्म आदि बढ़ रहे हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 10:31 AM (IST)
बिरनी में झामुमो की पंचायत कमेटियों का गठन
बिरनी में झामुमो की पंचायत कमेटियों का गठन

बिरनी, जेएनएन। बिरनी प्रखंड की प्रत्येक पंचायतों में कमेटी गठन को ले सिमराढाब पंचायत में झामुमो की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर के प्रभारी छोटेलाल यादव उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि भाजपा भगाओ व झारखंड बचाओ तभी राज्य में सुधार हो सकेगा। झारखंड का भविष्य झामुमो के हाथों में ही है। इस सरकार में हर क्षेत्र में लूट खसोट, हत्या, दुष्कर्म आदि बढ़ रहे हैं। अपराधियों पर सरकार नकेल कसने के बजाए नौकरशाहों को संरक्षण दे रही है। हर विभाग में रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है।

भाजपा सरकार से यहां की जनता उब चुकी है। प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सचिव दिलीप दास व कोषाध्यक्ष राजू विश्वकर्मा के नेतृत्व में माखमारगो पंचायत का अध्यक्ष बिनोद पासवान, सचिव -गणेश प्रसाद यादव व कोषाध्यक्ष अशरफ अंसारी के अलावा 15 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। कपिलो पंचायत के अध्यक्ष भुनेश यादव, सचिव उपेंद्र मोदी, कोषाध्यक्ष मिथलेश रविदास, उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव के अलावा 17 सदस्यों को कमेटी में रखा गया।

बरमसिया पंचायत के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, सचिव किशुन यादव व कोषाध्यक्ष बृहस्पति दास के अलावा 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। अरारी पंचायत के अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव रामजी यादव व कोषाध्यक्ष मुंशी यादव के अलावा 21 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। केंदुआ पंचायत के अध्यक्ष एतवारी यादव, सचिव हेमलाल ¨सह, कोषाध्यक्ष मन्नू तुरी व उपाध्यक्ष समरी देवी के अलावा 9 सदस्यों को कार्यकारिणी में रखा गया।

chat bot
आपका साथी