वार्ता के बाद जलसहियाओं की भूख हड़ताल स्थगित

जागरण संवाददाता गिरिडीह मानदेय समेत प्रोत्साहन राशि व अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
वार्ता के बाद जलसहियाओं की भूख हड़ताल स्थगित
वार्ता के बाद जलसहियाओं की भूख हड़ताल स्थगित

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मानदेय समेत प्रोत्साहन राशि व अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी जल सहियाओं ने मंगलवार को आंदोलन स्थगित कर दिया। इससे पूर्व उनकी वार्ता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दोनों कार्यपालक अभियंताओं और संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई। दीपावली से पहले तक लंबित मानदेय व प्रोत्साहन राशि समेत अन्य मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया गया।

भूख हड़ताल आंदोलन झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले 17 अक्टूबर से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय के समक्ष प्रारंभ किया गया था। इनकी मांगों में लंबित मानदेय, प्रोत्साहन का भुगतान करने, पोषाक की आपूर्ति करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, नगर निगम के नाम पर सेवामुक्त की गई जलसहियाओं की सेवा में वापस करने के अलावा अन्य मांगें शामिल थीं। संघ ने 21 अक्टूबर को समाहरणालय के समक्ष सामूहिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने दोनों प्रमंडलों क कार्यपालक अभियंताओं से प्रतिवेदन लेकर वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विभागीय सचिव को लंबित भुगतान व धरना प्रदर्शन की जानकारी दी। विभागीय सचिव ने बकाये का भुगतान करने को लेकर चार दिन के अंदर आवंटन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। वार्ता के बाद संघ ने भूख हड़ताल को स्थगित करते हुए दीपावली तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया है। वार्ता में संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष दिव्या देवी, जिला मंत्री सरिता देवी, एतवारी महतो, गायत्री देवी, सितारा परवीन, मंटू साव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी