आठ घंटे तक गांव में नाकाबंदी, फायरिग के बाद छावनी में तब्दील

अहिल्यापुर थाना के विभिन्न कांडों के आरोपित जामजोरी गांव निवासी शहादत की साजिश के कारण रविवार को कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:55 AM (IST)
आठ घंटे तक गांव में नाकाबंदी, फायरिग के बाद छावनी में तब्दील
आठ घंटे तक गांव में नाकाबंदी, फायरिग के बाद छावनी में तब्दील

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): अहिल्यापुर थाना के विभिन्न कांडों के आरोपित जामजोरी गांव निवासी शहादत की साजिश के कारण रविवार को कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। आरोपित के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने की सूचना पर पहुंची अहिल्यापुर थाना की पुलिस पर फायरिग के बाद महेशमरवा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। रविवार दोपहर एक बजे से लेकर देर देर शाम तक छापेमारी चलती रही। इस दौरान पूरे गांव को पुलिस ने चारों ओर से घेरकर नाकाबंदी कर रखी थी। गांव में आने जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसमें घर-घर सर्च अभियान चलाया गया।

जिस किसी भी ग्रामीण पर संदेह होता था, उससे पूछताछ की जा रही थी। देर शाम तक चली छापेमारी में पुलिस ने कुल छह लोगों को हिरासत में लिया। तीन बाइक भी जब्त की गई। पुलिस सभी से पूछताछ करने के लिए उन्हें अहिल्यापुर थाना ले गई है।

सादे लिबास में पहुंची थी पुलिस: बताया जाता है कि महेशमरवा में अपराधी होने की सूचना पर अहिल्यापुर पुलिस सादे लिबास में वहां पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो वांछित अपराधी शहादत अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से बाजार से सामान की खरीदारी कर वापस गांव लौट रहा था। इसी क्रम में सादे लिबास में पहुंची पुलिस संदेह के आधार पर उक्त बाइक को रोककर पूछताछ करने लगी। पूछताछ होने पर शहादत सर्तक हो गया और हथियार निकाल पुलिसकर्मियों पर फायरिग कर दी। घटना में पुलिस का एक जवान घायल हो गया। बाद में दोनों तरफ से फायरिग हुई, लेकिन अपराधी भागकर गांव में ही कहीं जाकर छुप गया। पुलिस ने अविलंब मामले की सूचना जिले को दी। इसपर एसपी एसके झा, प्रशिक्षु आइपीएस नाथू सिंह मीणा, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में जिला पुलिस व गांडेय एवं अहिल्यापुर की पुलिस ने संयुक्त रूप से महेशमरवा में छापेमारी की।

कुख्यात हैं जामजोरी निवासी दो भाई: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी निवासी शमद एवं शहादत दोनों भाई हैं। दोनों भाई कुख्यात अपराधी हैं। वे कई कांडों में वांछित हैं। पुलिस लंबे समय से दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, परंतु वे पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

chat bot
आपका साथी