यादव समिति ने की गरीबों की मदद

संस, जमुआ (गिरिडीह) : नवयुवक यादव समिति संघ पोबी की ओर से गरीब असहाय को सहयोग करने के लिए शिविर लगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 06:05 PM (IST)
यादव समिति ने की गरीबों की मदद
यादव समिति ने की गरीबों की मदद

संस, जमुआ (गिरिडीह) : नवयुवक यादव समिति संघ पोबी हर गरीब असहाय को सहयोग करने की दिशा में कृत संकल्पित है। उक्त बातें बुधवार को समाजसेवी योगेश कुमार ने नवयुवक यादव समिति संघ के पुराना पंचायत भवन परिसर में असहायों की सहायता के लिए लगे शिविर में कही। रुक्मिणी देवी को संघ के माध्यम से नकद दो हजार रुपये व पूजा के लिए मिठाई दी गई। अध्यक्ष नकुल कुमार यादव, सचिव रवींद्र यादव ने बताया कि दिव्यांग मनोज यादव की पुत्री के विवाह के लिए बीस हजार रुपये पूर्व में दिया गया है। सहदेव यादव, राजेश यादव, किशोर यादव, राजकुमार यादव, किशोरी यादव, विनोद यादव, अर्जुन यादव, मंटू यादव, ¨पकू यादव,कांग्रेस यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी