बच्चों ने बताए गरीबी के कारण और निवारण के उपाय

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी के अटल ¨टक¨रग लैब में मंगलवार को गरीबी की समस्या पर आधारित साम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 09:14 PM (IST)
बच्चों ने बताए गरीबी के कारण और निवारण के उपाय
बच्चों ने बताए गरीबी के कारण और निवारण के उपाय

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी के अटल ¨टक¨रग लैब में मंगलवार को गरीबी की समस्या पर आधारित सामाजिक कल्याण से संबंधित विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी उपायुक्त सह डीडीसी मुकुंद दास थे।

गोष्ठी में नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मानस चटर्जी के निर्देशन में स्लाइड चलाकर गरीबी की समस्या का कारण और निदान पर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। साथ ही अपने संबोधन से उनका मार्गदर्शन किया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि सामाजिक समस्याओं के प्रति विद्याíथयों की यह जिज्ञासा और शोध परक सर्वे कार्य रोचक भी है। भावी राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा तैयार करने की दृष्टि से प्रभावशाली है। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु नीति आयोग कार्य कर रहा है। यह खेती-बाड़ी के लिए संकट और सुखाड़ से निपटने हेतु ऋण उपलब्ध करा रहा है। मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लघु व कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रयोग, प्रशासनिक सहयोग, संसाधनों के लिए मशीनरी और उनका आवंटन कुशलता से किया जाए तो 2022 तक यह क्षेत्र भी गरीबी के कलंक से मुक्ति पा जाएगा। मौके पर वरिष्ठ पर्सनल प्रबंधक राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। उप प्राचार्य एचजी तिवारी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी