स्थापना दिवस पर गिरिडीह को मिली करोड़ों की सौगात

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिलेवासियों को करोड़ों की सौगात मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST)
स्थापना दिवस पर गिरिडीह को मिली करोड़ों की सौगात
स्थापना दिवस पर गिरिडीह को मिली करोड़ों की सौगात

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिलेवासियों को करोड़ों की सौगात मिली। नगर भवन में गुरुवार को आहूत स्थापना दिवस समारोह में योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया, जबकि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, उपायुक्त नेहा अरोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अतिथियों ने समारोह का उद्घाटन किया।

सांसद डॉ राय ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा की देन है। 15 नवंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य का निर्माण किया था। 15 नवंबर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। 15 साल तक झारखंड राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजरता रहा। इस कालखंड में यहां कभी स्थिर सरकार नहीं बनी। 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद झारखंड के विकास की गति तीव्र हो गई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के ध्रुवीकरण से ही विकास संभव हो सकता है।

भाजपा ने बिरसा को दिया सम्मान: शाहाबादी

स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य की सौगात देकर भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान दिया था। गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में तेजी से विकास हो रहा है। विकास की इस गति को बनाए रखने का संकल्प लेने की जरूरत है।

विकास के लिए तालमेल जरूरी: जयप्रकाश

गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंड युवा राज्य के रूप में हमारे सामने है। राज्य विकास की ओर अग्रसर है। सभी अपने दायित्व और जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें, तभी हमारा झारखंड विकास के मामले में पहले पायदान पर होगा।

पारदर्शी तरीके से हो रहा विकास: नागेंद्र

बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि 18 साल में झारखंड में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अब यहां विकास की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा के कार्यकाल में राज्य में काफी नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने बगोदर प्रखंड के लिए योजनाओं का शिलान्यास नहीं किए जाने पर नाराजगी भी जताई।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही सरकार: केदार

जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि रघुवर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। गिरिडीह में 36 करोड़ की लागत से बनने वाले समाहरणालय का शिलान्यास सरकार ने किया है। रघुवर राज में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दिखती है।

उपायुक्त ने गिनाई उपलब्धियां: उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले की उपलब्धियों गिनाई। कहा कि गिरिडीह जिला तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

समारोह के बाद सांसद सहित सभी अतिथियों ने 1 अरब 96 करोड़ 13 लाख 69 हजार 960 रुपये की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। कृषि विभाग की ओर से 19.87 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, लाडली योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया।

ये थे उपस्थित: समारोह में मेयर सुनील कुमार पासवान, एसपी एसके झा, डीडीसी मुकुंद दास, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उप मेयर प्रकाश राम, डीपीओ डीके गौतम, डीआरडीए डायरेक्टर पंकज ¨सह, यदुनंदन पाठक, लोजपा नेता राजकुमार राज, जदयू जिलाध्यक्ष सरयू गोप सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का संचालन शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने किया।

नहीं आए गैर भाजपाई विधायक: समारोह में केवल भाजपा के विधायक ही शामिल हुए। डुमरी के झामुमो विधायक जगरनाथ महतो और राजधनवार के माले विधायक राजकुमार यादव तथा जिप अध्यक्ष राकेश महतो समारोह में शामिल नहीं हुए।

chat bot
आपका साथी