प्रबंधन के दो गुटों में विवाद, केआइटी में फायरिग, निषेधाज्ञा लागू

शहर से सटे खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआइटी) में वर्चस्व को लेकर प्रबंधन के दो गुटों में चल रहे विवाद ने शनिवार को हिसक रूप ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 12:55 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 12:55 AM (IST)
प्रबंधन के दो गुटों में विवाद, केआइटी में फायरिग, निषेधाज्ञा लागू
प्रबंधन के दो गुटों में विवाद, केआइटी में फायरिग, निषेधाज्ञा लागू

गिरिडीह : शहर से सटे खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआइटी) में वर्चस्व को लेकर प्रबंधन के दो गुटों में चल रहे विवाद ने शनिवार को हिसक रूप ले लिया। प्रबंध कमेटी से बाहर चल रहे एक गुट ने जब कॉलेज में प्रवेश करने का प्रयास किया तो वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मी ने हवाई फायरिग कर दी। प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। प्रशासन ने इंस्टीट्यूट परिसर के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दी है। फायरिग करने वाले कर्मी को हिरासत में लेकर रायफल जब्त की है। आपस में बैठकर विवाद सुलझाने का निर्देश दोनों पक्षों को दिया है। चेतावनी दी है कि विधि-व्यवस्था बिगड़ी तो कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

यह है मामला :

प्रबंध कमेटी से इन दिनों बाहर चल रहे आशुतोष पांडेय, आलोक पांडेय, शंभूनाथ सिंह, लक्ष्मीकांत भारती शनिवार को सुबह केआइटी पहुंचे। जब सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया तो बवाल बढ़ गया। इस बीच निजी सुरक्षा कर्मी ने हवाई फायरिग की। पांडेय ने सूचना तुरंत पुलिस को दी। एसडीपीओ कुमार गौरव, दंडाधिकारी नवल किशोर हांसदा पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसी प्रकार तनाव को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर जानकारी ली। पांडेय ने बताया कि इंस्टीट्यूट आ रहे थे क्योंकि वे लोग भी इसके ट्रस्टी हैं। इसके निर्माण में उनका भी योगदान रहा है। बावजूद दूसरे पक्ष के अरविद मंडल के लोगों ने अंदर जाने से रोका। मंडल ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिग की। दूसरी ओर मंडल ने बताया कि उन्होंने फायरिग नहीं की बल्कि सुरक्षा कर्मी ने अपने बचाव में फायरिग की है।

शुक्रवार को भी हुई थी झड़प :

मजिस्ट्रेट हांसदा ने भी दोनों पक्षों को विवाद का निपटारा करने का निर्देश दिया। विधि व्यवस्था बिगड़ी तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज के बाहर अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। मालूम हो कि शुक्रवार को भी कॉलेज में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। तब भी पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

chat bot
आपका साथी