बिरनी में डाका डालने जा रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

सरिया एसडीपीओ विनोद कुमार महतो इंस्पेक्टर आरएन चौधरी व बिरनी थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बीते बुधवार रात लगभग ग्यारह बजे को भारी मात्रा में हथियार ऑटो व चार वाइक समेत आठ अपराधी को बिरनी के गारागुरो में धर दबोचा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:30 AM (IST)
बिरनी में डाका डालने जा रहे आठ अपराधी गिरफ्तार
बिरनी में डाका डालने जा रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): डाका डालने जा रहे आठ अपराधियों को बिरनी पुलिस ने गारागुरो इलाके से बुधवार की रात दबोच लिया। पुलिस ने चार बाइक और ऑटो भी जब्त की हैं। कई हथियार भी इनके पास से मिले हैं।

बताते हैं कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकैती की वारदात को अंजाम देने आठ अपराधी आए हैं। इसके बाद सरिया एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, इंस्पेक्टर आरएन चौधरी व बिरनी थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने छापेमारी की। रात लगभग ग्यारह आठों अपराधी पकड़ में आए। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस को उनके साथियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये अपराधी बिरनी के भरकट्टा में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनको दबोच लिया। ये सभी बोकारो, धनबाद तथा गिरिडीह के निमियाघाट के बताए जा रहे हैं। वे डुमरी के लुरुगो जंगल से होते हुए बिरनी के गारागुरो पहुंचे थे। थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ और नहीं बताया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी