दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

आज दिनांक 15.02. 2020 को प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेडीह में दशम वर्ग के छात्रों को विदाई दी गई. मौके पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रिसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा विदाई एक शाश्वत प्रक्रिया है परंतु जीवन में चुनौतियां आती रहेंगी. लेकिन उसमें हमें पढ़ाई को सहजता से लेकर आगे बढ़ना है कभी हमें मुसीबतें अथवा मुश्किलें डिगा नहीं सकती बल्कि पढ़ाई और शिक्षा एक प्रकार से हमें अपने मुश्किलों से निकलने की जिम्मेदारी सिखाती है पढ़ने के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:12 PM (IST)
दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

गिरिडीह : प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेयडीह में समारोह आयोजित कर दशम वर्ग के छात्रों को विदाई दी गई। मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि विदाई एक शाश्वत प्रक्रिया है, लेकिन जीवन में चुनौतियां आती रहेंगी। उसमें हमें पढ़ाई को सहजता से लेकर आगे बढ़ना है। कभी हमें मुसीबतें अथवा मुश्किलें डिगा नहीं सकती बल्कि पढ़ाई और शिक्षा एक प्रकार से हमें अपने मुश्किलों से निकलने की जिम्मेदारी सिखाती है। पढ़ने के बाद हम कितने साम‌र्थ्य बन पाए, कितने सक्षम बन सके यह हमारी पढ़ाई की मूल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय सिन्हा, मेनका महतो, प्रमोद कुमार, पूर्णिमा महतो, जयवंती हेंब्रम, जुलियाना मुर्मू, अनिकेत घोष, प्रेम जीत कौर, ज्योति शर्मा, सुनीता दत्ता, सुरभि कुमारी आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी