भाजपा सरकार में सभी वर्गो का हुआ विकास

डुमरी (गिरिडीह) : कल्हाबार पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र लुसियो में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता मिलन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 08:26 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 08:26 PM (IST)
भाजपा सरकार में सभी वर्गो का हुआ विकास
भाजपा सरकार में सभी वर्गो का हुआ विकास

डुमरी (गिरिडीह) : कल्हाबार पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र लुसियो में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ससारखो मंडल के महामंत्री शिवकुमार सिन्हा ने की। सांसद प्रतिनिधि प्रशांत जायसवाल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के सामाजिक व आर्थिक विकास को ले 152 तरह की योजनाएं चला रही हैं और जाति धर्म से ऊपर उठ सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। नरेन्द्र मोदी की देशवासियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम ही है कि एनडीए को समाज के सभी तबके के लोगों का साथ मिल रहा है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सामाजिक व धार्मिक असमानताओं तथा परिवारवाद को दूर कर सभी के विकास व उन्नति की सोच रखती है। इस दौरान झामुमो छोड़ कई लोगों ने भाजपा में आस्था जताते हुए साहेबराम सोरेन के नेतृत्व में पार्टी का झंडा थाम लिया। इसमें शंकर मुर्मू, पांडू सोरेन, लालू तुरी, श्याम नारायण ¨सह, बुधन तुरी, शंभु सोरेन, राजेन्द्र सोरेन, विनोद सोरेन, महेंद्र तुरी, बाबूलाल बेसरा, श्यामलाल मुर्मू, फूलमणी देवी, बड़की देवी, चरका तुरी आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को भाजपा नेताओं के समक्ष रख उसके समाधान की अपील की। कार्यक्रम को जिला खनन सांसद प्रतिनिधि अशोक ओझा, डुमरी मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, निमियाघाट मंडल अध्यक्ष बजल हेम्ब्रम, ससारखो मंडल महामंत्री शिवकुमार सिन्हा, दीपक बरनवाल, कृष्णकांत जायसवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी