गिरिडीह में सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की मौत

Road accident in giridih. झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की मौत का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 03:06 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 03:06 PM (IST)
गिरिडीह में सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की मौत
गिरिडीह में सड़क हादसे में मुखिया के बेटे की मौत
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में जीटी पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार किशोर अभिनंदन गौरव की मौत हो गई। मृतक बगोदर पूर्वी पंचायत के मुखिया शशि यादव का पुत्र था। 16 वर्षीय गौरव सरिया डीएवी स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र था।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 44 जवानों के शहीद होने की घटना को लेकर भाजपा बगोदर में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। इस कारण वहां सड़क जाम थी। इसी दौरान जाम हटते ही आपाधापी मच गई और तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक गाड़ी के चपेटे में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी