पार कर रहा था नाला, दलदल में फंसने से हुई मौत

थाना के पिपरताण्ड गांव में एक वृद्ध व्यक्ति सत्तर साल उम्र का मेघु यादव नदी(नाला) पार करने के दौरान दलदल में पैर फंस जाने से मौत रविवार दोपहर को हो गया।मृतक मेघु अपने जानवर को घर वापस लाने के दौरान यह घटना घटी।जिससे परिजनों में शोक ब्याप्त है।ग्रामीणों ने चेकडैम बनने के बाद लोगो को नदी से पार होना खतरा बन गया है। जानकारी के अनुसार लघु सिचाई विभाग से लगभग एक करोड़ की लागत से अम्बा तरी नाला में तीन चेकडैम बनाया गया।चेक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 12:04 AM (IST)
पार कर रहा था नाला, दलदल में फंसने से हुई मौत
पार कर रहा था नाला, दलदल में फंसने से हुई मौत

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ गांव में वृद्ध मेघु यादव (70) की मौत रविवार दोपहर नाला पार करने के दौरान दलदल में पैर फंसने से हो गई।

बताया जाता है कि मेघु अपने जानवर को घर ला रहा था। इसी क्रम में नाला पार करने के दौरान वह दलदल में फंस गया। वह नीचे धंसता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लघु सिचाई विभाग से लगभग एक करोड़ की लागत से अम्बातरी नाला में तीन चेकडैम बनाए गए हैं। चेकडैम में फाटक नहीं देने के कारण बरसात में पानी अधिक जमा हो गया। साथ ही नाला में कचरा व मिट्टी अधिक हो जाने के कारण दलदल बन गया है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मुख्य सड़क पर ही नाला की स्थिति भयावह हो गई है। ग्रामीण सत्यनारायण यादव ने कहा कि चेकडैम नियम से नहीं बनाने से यह घटना घटी है।

मृतक मेघु के तीन बेटी व एक बेटा है। बेटा हैदराबाद में मजदूरी करता है। मेघु घर पर खेतीबाड़ी का काम देखता था। उसकी पत्नी पर्व करने मायके गई है। उसकी मौत से बेटी पुष्पा कुमारी व बहू का रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्र के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी