बिरनी पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश

बिरनी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मण्डल को मुक्का मार थाना से फरार आरोपी रविन्द्र को गिरफ्तार के लिए बीते सोमवार रात्रि करीब 12 बजे को आरोपी के ससुराल मुरैना योगेश्वर महतो के घर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच छापामारी किया।थाना प्रभारी छापामारी के अपमान से ग्रामीणों थानेदार के खिलाफ गोलबंद होकर आग बरसने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:28 PM (IST)
बिरनी पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश
बिरनी पुलिस के खिलाफ भड़का आक्रोश

बिरनी : बिरनी थानेदार को मुक्का मारकर थाना से फरार आरोपित को गिरफ्तार करने सोमवार रात करीब 12 बजे उसकी ससुराल मुरैना पहुंची पुलिस पर घरवालों और ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी पर ज्यादती व अभद्र व्यवहार करने सहित कई आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने मंगलवार को जमकर हंगामा भी किया।

आरोपित रवींद्र यादव की ससुराल के बाहर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरोपित के ससुर जागेश्वर महतो ने कहा कि रात करीब 12 बजे बिरनी पुलिस घर आई और दरवाजा पीटने लगी। दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़ देने की बात कहने लगी। डर से उनलोगों ने कहा कि इतनी रात को क्यों आए हैं, सुबह आईए, लेकिन पुलिस ने गंदी-गंदी गाली देते हुए कहा कि अगर दरवाजा नहीं खोलेंगे तो घर ध्वस्त कर देंगे। उस पर उन लोगों ने कहा कि गांव के चौकीदार को लेकर आएं तब दरवाजा खोलेंगे। चौकीदार आने के बाद दरवाजा खोल दिया गया।

दरवाजा खुलते ही 8-10 की संख्या में आई पुलिस धड़ाधड़ घर में घुस गई। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर घर के बाहर कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस वाले कहने लगे कि रवींद्र यादव को जल्दी थाना में हाजिर करो वरना पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। पूरी घटना की जानकारी एसपी को मोबाइल पर दे दी गई है। एसपी ने थाना प्रभारी से पूछने की बात कही है।

नशे में थी पुलिस

ग्रामीण सहदेव यादव, मथुरा यादव, नारायण यादव ने कहा कि रात में आई पुलिस शराब के नशे में थी। हल्ला सुनकर जब घर से बाहर निकले तो पुलिस वालों ने उनलोगों के साथ भी गाली गलौज की और डांट-फटकार कर अपने-अपने घर के अंदर रहने की बात कही। डर से वे लोग अपने घर चले गए। विजय दास ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को कड़ी निदा की। कहा कि सोमवार रात लगभग 12 बजे पुलिस उसे भी उठा रही थी, लेकिन वह नहीं उठे और सुबह मिलने की बात कही। कहा कि रवीन्द्र यादव के खिलाफ न सरकारी नोटिस है और न ही उसने कोई क्राइम किया है। बावजूद इस तरह की हरकत कर बिरनी पुलिस अपनी गलती पर पर्दा डालने का काम कर रही है। ग्रामीणों के साथ बैठक कर बिरनी थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि आरोप गलत है। गुप्त सूचना मिली था कि उक्त आरोपित अपनी ससुराल मुरैना में है। रात्रि को उसे गिरफ्तार करने के लिए गए थे। साथ में स्थानीय चौकीदार भी था। घर को खुलवाकर तलाशी ली गई, लेकिन आरोपी को पीछे के दरवाजे से भगा दिया गया। सांसद की ओर से छापेमारी नहीं करने के लिए मोबाइल पर दबाव बनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी