गिरिडीह का व्यवसायी रांची में लापता, अपहरण की आशंका

रांची गये शहरी क्षेत्र के करबला रोड जेपी नगर निवासी युवा व्यवसायी राजेश कुमार बीते 19 नवम्बर से लापता है। राजेश की पत्नी नमीता देवी ने पति का अपहरण हो जाने की आशंका जताते हुए गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर पति के सकुशल वापसी के लिए मदद को गुहार लगाई है। पु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 07:48 PM (IST)
गिरिडीह का व्यवसायी रांची में लापता, अपहरण की आशंका
गिरिडीह का व्यवसायी रांची में लापता, अपहरण की आशंका

गिरिडीह : करबला रोड जेपी नगर निवासी युवा व्यवसायी राजेश कुमार रांची जाने के बाद 19 नवंबर से लापता हैं। राजेश की पत्नी नमिता देवी ने पति का अपहरण हो जाने की आशंका जताते हुए गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर पति की सकुशल वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए आवेदन में नमिता ने लिखा है कि गिरिडीह सहाय मार्केट में पति राजेश का कृष्णा म्यूजिकल स्टोर नामक दुकान है जहां से वह टीवी, फ्रिज आदि का कारोबार करते हैं। 19 नवंबर को वह दुकान का सामान लाने के लिए हनुमान इंटरप्राइजेज रांची गए। रांची पहुंचने के बाद एक मोबाइल नंबर से घर में फोन आया कि वह रांची पहुंच गए हैं और हनुमान इंटरप्राइजेज जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद पति राजेश से कोई संपर्क नहीं हुआ। उक्त फोन पर कॉल करने पर फोन बंद होने की सूचना आती है। नमीता ने कहा है कि उसे पूर्ण विश्वास है कि फोन धारक ने किसी षडयंत्र के तहत पति राजेश का अपहरण कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि पति से संपर्क नहीं होने के बाद घर के सभी लोग परेशान हो गए हैं। सभी रिश्तेदार, उनके दोस्त आदि के यहां भी पता किया गया लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। पति को तलाश करने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी