गिरिडीह को सोलर सिटी बनाने पर लगी मुहर

गिरिडीह सोलर सिटी बनेगी। गिरिडीह एक ऐसा शहर होगा जहां के हर घर में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादित होगी। सभी घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट होगा। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिब्य कुमार सोनू के आग्रह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी स्वीकृति सोमवार को दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:16 AM (IST)
गिरिडीह को सोलर सिटी बनाने पर लगी मुहर
गिरिडीह को सोलर सिटी बनाने पर लगी मुहर

गिरिडीह : गिरिडीह सोलर सिटी बनेगा। गिरिडीह एक ऐसा शहर होगा, जहां के हर घर में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादित होगी। सभी घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट होगा। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आग्रह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी स्वीकृति सोमवार को दे दी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने झारखंड में एक शहर को सोलर सिटी बनाने की मंजूरी दी थी। विधायक सोनू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा था कि गिरिडीह झारखंड की चार उप राजधानी में से एक है। यह ऐसा शहर है जहां सालभर में तीन सौ दिन से अधिक सूर्य का अधिक प्रकाश रहता है। इसे देखते हुए गिरिडीह को सोलर सिटी बनाने की मंजूरी दें। मुख्यमंत्री ने इसपर जरेडा के एमडी को आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी