नदी में बहे किशोर का नहीं चल सका पता

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : राजदहाधाम के पास बराकर नदी में रविवार को बहे 12 वर्षी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 06:46 PM (IST)
नदी में बहे किशोर का नहीं चल सका पता
नदी में बहे किशोर का नहीं चल सका पता

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : राजदहाधाम के पास बराकर नदी में रविवार को बहे 12 वर्षीय किशोर दिवाकर वर्मा का 24 घंटा बाद भी अब कुछ पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर आरएन चौधरी, बिरनी व सरिया थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व विकास कुमार पासवान पुलिस बल के साथ किशोर की खोजबीन में जुटे हैं। पुलिस नदी के किनारे झाड़ियों में उसकी तलाश कर रही है। उसके बारे में ग्रामीणों से कोई सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत उस स्थान पर पहुंच जाती है, लेकिन वहां कुछ पता नहीं चलता है। व्हाटसएप पर वायरल किया फर्जी मैसेज: सोमवार अलसुबह बरकरार नदी के किनारे झाड़ी में खुरजियो व गारागुरो घाट पर किशोर का शव मिलने की सूचना किसी ने वाट्सएप पर वायरल कर दिया। इससे पुलिस पदाधिकारी सुबह से ही परेशान रहे। इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि किशोर को पता लगाने में पुलिस महकमा परेशान है। जहां से खबर मिलती है पुलिस वहां पहुंच कर खोजबीन में जुट जाती है, लेकिन किशोर के बारे में कुछ पता नहीं चलता है। ऐसी अफवाह से पुलिस और अधिक परेशान हो रही है।

बता दें कि सरिया के नीमाटांड़ निवासी राजू वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दिवाकर वर्मा अपने चार साथियों के साथ नहाने के लिए राजदहाधाम बराकर नदी गया था। नहाने के क्रम में सभी नदी की तेज धार में बहने लगे। इसे देख वहां स्नान करने पहुंचे यात्रियों ने उसके चार साथियों को बचा लिया, लेकिन दिवाकर को निकाला नहीं जा सका। वह तेज धार में बह गया।

chat bot
आपका साथी