ट्वीटर पर काम कर रही हेमंत सरकार: अन्नपूर्णा

प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पांच गांव में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन में सांसद अन्नपूर्णा देवी ने ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए।कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने उपस्थित लोगों व महिलाये को संबोधित कर जनसमस्या को दुर करने का आश्वाशन दिया।इन्होंने महिलाये को विशेष तौर पर कहा कि देश व समाज का विकास की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 07:44 PM (IST)
ट्वीटर पर काम कर रही हेमंत सरकार: अन्नपूर्णा
ट्वीटर पर काम कर रही हेमंत सरकार: अन्नपूर्णा

तिसरी : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पांच गांवों में मंगलवार को सांसद आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद अन्नपूर्णा देवी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं। सांसद घंघरीकुरा, गुमगी, चंदौरी, नैयाडीह व तिसरी गईं। अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार ट्वीटर और फेसबुक पर काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को पेयजल, सड़क, पुल, पुलिया व रोजगार जैसी समस्याएं सामने आईं। गुमगी गांव में वर्षो से व्याप्त पेयजल संकट के बारे में भाजपा नेता नरेश यादव ने सांसद को बताया गया। सांसद ने ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर बल दिया।

चन्दौरी में सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार को जनता के प्रति कोई चिता नहीं है। सरकार गठन होने के दो महीना बीतने को है, लेकिन सरकार ने बेरोजगारों के लिए जो वादा किया था, उस पर अब तक अमल नहीं किया है। आनेवाले दिनों में इस क्षेत्र के मुख्य व्यवसाय ढिबरा बेहतर ढंग से कैसे चले, इसके लिए भी लोकसभा में बात उठाएंगे। अब मरांडी जी आ ही गए हैं तो अब राज्यसभा में भी प्रयास रहेगा। शीघ्र ही इस समस्या का हल निकलेगा।

पूर्व आइजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार केवल जनता को ठगने का काम कर रही है। इसके शासन में भय का माहौल हो गया है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मौके पर भाजपा नेता दिनेश यादव, सुनील साव, रवीन्द्र पंडित, पलमरुवा मुखिया राजू साव, गोपी रविदास, राम कुमार रावत, मनोज यादव, कोलेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी