विकास विरोधियों को फिर जवाब देगी जनता : विधायक

बिरनी में प्लस टू उच्च विधालय पलोंजिया मैदान में मंगलवार शाम को बगोदर विधान सभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल कोर कमेटी के संयोजक सह विधायक नागेन्द्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा कि विधान सभा की चुनाव तैयारी के लिए रणनीति का रूप रेखा किया गया। कहा कि इस बार पूरे झारखण्ड में भाजपा का 65 पार सीट लाने की दावा किया है। झारखण्ड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 12:44 AM (IST)
विकास विरोधियों को फिर जवाब देगी जनता : विधायक
विकास विरोधियों को फिर जवाब देगी जनता : विधायक

बिरनी (गिरिडीह) : प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया मैदान में मंगलवार शाम भाजपा बगोदर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी के संयोजक सह विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि यहां की जनता विरोधी पार्टी के चरित्र के बारे में समझ चुकी है। बगोदर में एक पार्टी ने 25 वर्षो तक राज किया है। जब बगोदर से भाजपा का कमल खिला तो विकास की गंगा बहना शुरू हुआ। शिलान्यास किया जाने लगा, जिसे विरोधी दल तोड़ने लगा। यहां तक कि विरोधी दल के अराजक तत्व कोनार तटबंध व औंरा में बन रहे पावर सबस्टेशन को क्षतिग्रस्त कर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करने में लगा है। बांध व पावर सब स्टेशन को क्षतिग्रस्त करने वालों को प्रशासन चिन्हित कर रहा है। इस बार यहां की जनता विकास विरोधियों को फिर से जबाव देने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि इस बार पूरे झारखंड में भाजपा का 65 पार सीट लाने का लक्ष्य है। बगोदर विस क्षेत्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में जो ताकत दिखाई है, वह यहां के विरोधी दल के लोगों को हजम नहीं हो रहा है। बैठक का संचालन बासुदेव प्रसाद वर्मा ने किया। मौके पर परमेश्वर मोदी, महेश मोदी, सचिन सिंह, देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, तुलसी यादव, मनोज सिंह, नकुल मंडल, बबलू मंडल, आशीष बोर्डर, दुर्गेश पशुपति शर्मा, अशोक सोनी, विनोद यादव, धीरन पासवान, चितामणि मंडल, कुलदीप साव, मनोज चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी