झारखंड में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा: मंत्री

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह): गरीबी व पैसे की कमी के कारण झारखंड का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 08:18 PM (IST)
झारखंड में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा: मंत्री
झारखंड में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा: मंत्री

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह): गरीबी व पैसे की कमी के कारण झारखंड का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए झारखंड सरकार प्रखंड स्तर पर इंटर तथा डिग्री कॉलेज खोल रही है। मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रही है। यह बातें शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने मंगलवार को सरिया ठाकुरबाड़ी मैदान में आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव सह कार्यकर्ता मिलन समारोह में कही। कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने किया था।

इंजीनिय¨रग कॉलेज का जल्द होगा शिलान्यास: मंत्री ने कहा कि गिरिडीह जिले में एक इंजीनिय¨रग कॉलेज की भी स्वीकृति झारखंड सरकार ने दी है, जिसका बहुत जल्द शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर बदलाव करने की बात कही। विपक्षी पाíटयों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा सहित अन्य विपक्षी पाíटयों का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, यह किसी को पता नहीं। वंशवाद वाली प्रथा यहां नहीं है। उन्होंने आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। हालांकि मंत्री पारा शिक्षकों के मुद्दों पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आईं।

समारोह में कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए दिए टिप्स: समारोह में कोडरमा सांसद डा. राय, गांडेय विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मिशन 2019 की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। इस दौरान सभी के बीच चूड़ा, दही एवं खिचड़ी परोसी गई। अध्यक्षता भाजपा गिरिडीह जिलाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल व संचालन कोडरमा जिला अध्यक्ष ने किया।

समारोह में सांसद रवींद्र राय ने कहा कि पूरे कोडरमा लोकसभा व देश को अच्छी दिशा व दशा देने के लिए भाजपा के हाथों को मजबूत करने की आवश्यकता है। गांडेय विधायक ने कहा कि अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी वर्षों तक देश में शासन कर जनता का शोषण किया व लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी।

chat bot
आपका साथी