बीएड प्रशिक्षुओं को दी विदाई, सम्मानित हुए एसएमसी सदस्य

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में मंगलवार को सम्मान समारोह का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 07:13 PM (IST)
बीएड प्रशिक्षुओं को दी विदाई, सम्मानित हुए एसएमसी सदस्य
बीएड प्रशिक्षुओं को दी विदाई, सम्मानित हुए एसएमसी सदस्य

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी थे। समारोह में बीएड प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय विकास अनुदान राशि से निर्मित नलकूप से हाथ धोने का स्टैंड, पीसीसी, रंग-रोगन आदि का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय सीमित संसाधन के बाल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकारी विद्यालय में ऐसा कार्यक्रम अनूठा है। उन्होंने प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं के कार्यों की प्रशंसा की। समारोह को विशिष्ट अतिथि पचंबा थाना प्रभारी एसएन ¨सह, रोटरी गवर्नर शिव प्रकाश बगेड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता अर¨वद कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, मोहन लाल गुप्ता, धपरू साव, अनीता साव, निर्मला देवी, राजेंद्र मोदी, वीरेंद्र कुमार राय, विनोद साव, पार्वती मरांडी, अग्नेश हांसदा, सुनीला हांसदा, सद्दाम हुसैन, सुनीता मरांडी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी