छात्राओं की समस्याएं सुलझाने को चला जागरूकता अभियान

सामाजिक संस्था यूथ कल्चरल सोसायटी गिरिडीह के द्वारा एक पिछड़े इलाके रविदास टोला सीतलपुर में छात्राओं हेतु विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत उमवि सीतलपुर में छात्राओं के बीच परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से गिरिडीह सिविल कोर्ट की अधिवक्ता श्रीमती रितु सिन्हा एवं श्री नीरज सिन्हा उपस्थित थे। उनका स्वागत सुप्रीति चौधरी ने बुके देकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:29 PM (IST)
छात्राओं की समस्याएं सुलझाने को चला जागरूकता अभियान
छात्राओं की समस्याएं सुलझाने को चला जागरूकता अभियान

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: छात्राओं की विभिन्न सामाजिक समस्याओं को ले स्वयंसेवी संस्था यूथ कल्चरल सोसायटी ने शीतलपुर रविदास टोला में जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर में छात्राओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता रितु सिन्हा ने बच्चों को गुड टच बैड टच, सेक्सुअल हरासमेंट, इव टीजिग, हेल्थ एंड हाइजीन, शारीरिक बदलाव, लैंगिक समानता, शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर जानकारी दी। कहा कि हमारे देश में छेड़छाड़, शोषण, घरेलू हिसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

गुड टच और बैड टच में अंतर भी बताया। कहा कि आपकी बिना मर्जी से यदि आपको कोई छूने की कोशिश करता है तो उसका तुरंत विरोध करना है। अपनी आवाज बुलंद रखनी है और तुरंत अपने माता-पिता को सूचित करना है। उन्होंने छेड़खानी से संबंधित कानूनी पहलुओं पर भी अपने विचार रखे।

संयोजक सोमनाथ केसरी ने बताया कि बच्चियों में जागरूकता लाने के लिए लगभग 10 सरकारी स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में संकल्प निश्शुल्क कोचिग सेंटर तथा शीतलपुर गांव की कई छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर अधिवक्ता नीरज सिन्हा, कार्यक्रम की संयोजक सुप्रीति चौधरी, शिक्षिका जूही कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी