रोहित के खिलाफ चलेगा आ‌र्म्स एक्ट का केस

गिरिडीह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बगोदर थाना में हुए एक आ‌र्म्स एक्ट के मामले में अभियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:46 PM (IST)
रोहित के खिलाफ चलेगा आ‌र्म्स एक्ट का केस
रोहित के खिलाफ चलेगा आ‌र्म्स एक्ट का केस

गिरिडीह : डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बगोदर थाना में हुए एक आ‌र्म्स एक्ट के मामले में अभियोजन की मंजूरी दी है। आरोपित रोहित यादव बगोदर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। बगोदर पुलिस ने सूचक की निशानदेही पर एक कारतूस बरामद किया था। देवरायडीह के छत्रधारी महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि बीते नौ फरवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था। फोन करनेवाले ने रंगदारी में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। कहा था उसके छप्पर पर एक लिफाफा में सबकुछ लिखा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने उस लिफाफे को जब्त किया। उसके अंदर लाल रंग की लिखावट से रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही लिफाफे के अंदर एक कारतूस बरामद किया गया था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने रोहित यादव की आरोपित बनाते हुए कार्यवाही की थी। आ‌र्म्सएक्ट में सरकार के अभियोजन आदेश के बिना केस नहीं चलाया जा सकता है। डीसी ने राज्य सरकार के शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभियोजन मंजूरी दी है।

chat bot
आपका साथी