जयकारे के साथ मनाई अग्रसेन महाराज की जयंती

जागरण संवाददाता गिरिडीह अग्रवाल समाज ने शनिवार को पुलिस लाइन बरवाडीह में भगवान अग्रसेन म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जयकारे के साथ मनाई अग्रसेन महाराज की जयंती
जयकारे के साथ मनाई अग्रसेन महाराज की जयंती

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : अग्रवाल समाज ने शनिवार को पुलिस लाइन बरवाडीह में भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई। इसमें काफी खासी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।

यह समारोह कोविड-19 को देखते हुए इस साल सादगी से मनाया गया। बरवाडीह स्थित अनिरुद्ध अग्रवाल के आवास के आवास पर भगवान अग्रसेन महाराज के दरबार फूलों से सजाया गया। बाद में महाराज की आरती गाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने भी पुरोहित का साथ दिया।

वृद्धाश्रम में हुआ प्रसाद का वितरण :

भगवान अग्रसेन महाराज की पूजा के बाद अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बस स्टैंड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के बीच प्रसाद और फलों का वितरण किया।

इस दौरान अग्रवाल समाज गिरिडीह के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, सचिव सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सह सचिव विकास चंद्र अग्रवाल समेत अनिरुद्ध अग्रवाल, शम्भू शंकर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रो गणेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रिकु अग्रवाल आदि ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी