सड़क दुर्घटना में महिला घायल

डुमरी थाना के समीप शुक्रवार की देर रात्री बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणो के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:42 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला घायल
सड़क दुर्घटना में महिला घायल

डुमरी : डुमरी थाना के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी मोहन महतो का पुत्र अशोक कुमार महतो इसरी की और से वापस अपने घर जा रहा था। इस क्रम में उक्त स्थान पर डुमरी निवासी दीपक अग्रवाल की पत्नी मालती देवी को बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें मालती देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद मालती देवी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया और बाइक सवार अशोक का इलाज अस्पताल में किया गया।

chat bot
आपका साथी