सरकारी स्कूलों को आनलाइन पढ़ाएंगे शिक्षक

संस जमुआ (गिरिडीह) झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ इकाई की आनलाइन जूम मीटिग रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:02 PM (IST)
सरकारी स्कूलों को आनलाइन पढ़ाएंगे शिक्षक
सरकारी स्कूलों को आनलाइन पढ़ाएंगे शिक्षक

संस, जमुआ (गिरिडीह): झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ इकाई की आनलाइन जूम मीटिग रविवार को हुई। इसका संचालन प्रणय कुमार सिन्हा ने किया। जूम मीट को संबोधित करते हुए अजीत कुमार, उमेश चौधरी, रंजीत वर्मा, मोहम्मद कौशर, संतोष साव आदि ने कहा कि कोविड-19 के कारण विद्यालय लंबी अवधि से बंद है। ऐसे में हम सभी का दायित्व और बढ़ जाता है। सभी बच्चों के पास इंटरनेट सुविधा नहीं रहने के कारण आनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। ऐसे में हम सभी शिक्षकों का दायित्व है कि वैसे बच्चे जिनके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे आनलाइन वर्ग संचालन के समय जिनके पास इंटरनेट सुविधा है उनके साथ बैठकर आनलाइन कक्षा में भाग लें। इसके बावजूद जो बच्चे आनलाइन कक्षा से वंचित रह जाएंगे उनके लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मुहल्ला क्लास का संचालन जमुआ प्रखंड के सभी शिक्षक करेंगे। शिक्षा से संबंधित सारे कार्यो को सफल करने एवं सांगठनिक मजबूती के लिए कुछ नए चेहरे को संघ की जवाबदेही सांगठनिक चुनाव होने तक दी गई ह ैजिसमें तकनीकी सहायता के लिए उमेश चौधरी, प्रणय सिन्हा, राजीव कुमार, संतोष साव और रंजीत साव शामिल हैं। साथ ही जमुआ अंचल एक के लिए कार्यकारी अध्यक्ष अरविद कुमार राय, संगठन सचिव मनोज कुमार, संयोजक सविता मिश्रा एवं बदरुद्दीन आलम को बनाया गया। •ाूम मीट में रंजीत कुमार ठाकुर, कुमारी कंचन, सरिता कुमारी, ओमप्रकाश सिन्हा, सुभाषचंद्र राम, जाकिर हुसैन, सुदर्शन मेहता, उमेश सिंह, ज्योति रंजन सहित दर्जनों शिक्षक जुड़े थे।

chat bot
आपका साथी