बिरनी में अवैध पत्थर लदे दो हाइवा जब्त

बिरनी (गिरिडीह) : जोरासांख-डबरसैनी मुख्यमार्ग पर जरीडीह के पास सोमवार शाम साढ़े छह बजे बिरनी बीडीओ स

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 09:08 PM (IST)
बिरनी में अवैध पत्थर लदे दो हाइवा जब्त
बिरनी में अवैध पत्थर लदे दो हाइवा जब्त

बिरनी (गिरिडीह) : जोरासांख-डबरसैनी मुख्यमार्ग पर जरीडीह के पास सोमवार शाम साढ़े छह बजे बिरनी बीडीओ सह सीओ इंद्र कुमार ने अवैध पत्थर लदा दो हाइवा (जेएच11क्यू 4054 व जेएच 11एल 5230) पकड़ा, जबकि दोनों के चालक फरार हो गये।

बताया जाता है कि अंचल गार्ड ने बीडीओ सह सीओ के निर्देश पर दोनों हाइवा को रोका। चालक दोनों वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर अंचल गार्ड से बहस करने लगे। इस बीच वहां भीड़ जमा होते ही दोनों के चालक फरार हो गये। बीडीओ सह सीओ ने इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों हाइवा का थाना ले जाने में असर्मथता जतायी। कहा कि चालक नहीं हैं तो वाहनों को थाना कैसे ले जाया जाए। पुलिस पदाधिकारी लकेश्वर चौधरी ने कहा कि जब्त वाहनों की सुरक्षा में लगे हैं। बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय राय ने कहा कि बिरनी से प्रतिदिन अवैध पत्थर लदा सैकड़ों हाइवा निकलते हैं। जब्त हाइवा पर बीडीओ प्राथमिकी दर्ज कराए। बीडीओ ने कहा कि खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है। हाइवा पर प्राथमिकी अवश्य होगी।

chat bot
आपका साथी