स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

गिरिडीह : रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा शहरी क्षेत्र के न्यू बरगंडा में स्थित दुर्गा माता बालिका

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 08:33 PM (IST)
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

गिरिडीह : रोटरी क्लब गिरिडीह ग्रेटर द्वारा शहरी क्षेत्र के न्यू बरगंडा में स्थित दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय की छात्राओं के बीच मंगलवार को शिक्षण सामग्री दी गई। अलावा शारदेश्वरी आश्रम की माताजी को संगठन की ओर से महिलाओं के स्वावलंबन व प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशीन दी गई। कहा गया कि इससे महिलाएं प्रशिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी एवं परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकेंगी।

कार्यक्रम में रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष उदयन बनर्जी, आरवी रघुनंदन, विकास शर्मा, मो. इफ्तिखार आलम, सुजय राज गुप्ता, अभिजीत दान, अभिषेक छापरिया, आश्रम के प्रबंधक नीलमणि मुखर्जी, अनिल मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य व छात्राएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी