देवरी में पाए गए 15 पॉजिटिव

देवरी बुधवार को प्रखंड परिसर सहित चतरो व मंडरो बाजार के ग्रामीणों एवं दूसरे राज्य से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 07:45 PM (IST)
देवरी में पाए गए 15 पॉजिटिव
देवरी में पाए गए 15 पॉजिटिव

देवरी : बुधवार को प्रखंड परिसर सहित चतरो व मंडरो बाजार के ग्रामीणों एवं दूसरे राज्य से आने जानेवाले लोगों की जांच करने को चेकनाका पर देवरी मेडिकल टीम ने स्वाब लिया। इसमें 150 का आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया। वहीं 552 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इस दौरान बुतुरवातर के एक 24 वर्षीय युवक सहित 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पई गई। उक्त युवक सूरत के लिए घर से निकला था। बरवाडीह मोड़ से प्रतिदिन सूरत के लिए बस जाती है। जब उसकी जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिन्हा, टेक्नीशियन पी पाठक, तारा टोप्नो, संतोष कुमार, पंकज यादव, किरण दादेल, सुनीता राय, अनिता शर्मा, संतोष कुमार यादव सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी