जलीय सूर्यमंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

जमुआ (गिरिडीह) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में बुलंदियों को छूने की असीम संभावनाएं हैं

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 06:22 PM (IST)
जलीय सूर्यमंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

जमुआ (गिरिडीह) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में बुलंदियों को छूने की असीम संभावनाएं हैं। आनेवाले सात से आठ वर्षों में झारखंड देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे समृद्ध राज्य बन सकता है। इसके लिए सबका साथ जरूरी है। शुक्रवार को जमुआ के मिर्जागंज पहुंचे मुख्यमंत्री ने आमजनों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और सूर्यमंदिर के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी। कहा कि लोग जागरूक होंगे तो व्यवस्था में निश्चित सुधार होगा। आप जाग गए तो शिक्षक समय पर स्कूल जाने लगेंगे और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर। आने वाले समय में ग्राम प्रधान को और शक्ति प्रदान की जाएगी। तीन वर्ष के भीतर प्रदेश का कोई ऐसा घर नहीं होगा जहां बिजली नहीं पहुंचेगी। विधायक केदार हाजरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मिर्जागंज खरगडीहा गोशाला में दूध शीतक यंत्र और स्टोरेज के निर्माण की घोषणा की। कहा कि गरीब बहनों को सरकार 90 फीसदी अनुदान पर दो-दो गाय देगी। युवाओं से कहा कि डेयरी फॉर्म खोलें तो सरकार सब्सिडी देगी। कहा कि अब सरकार बीपीएल परिवार के बुजुर्गों को राज्य व देश का भ्रमण कराएगी। उन्होंने सूर्य मंदिर तालाब में विधायक कोटा से नाव देने की बात कही। सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान गिरिडीह जिले पर है। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सीएम गंभीर हैं। संचालन खोरीमहुआ के एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी ने किया। जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, भाजपा नेता साहेब महतो, अंजन सिन्हा, दिलीप ¨सह, राजेन्द्र राय, मुन्ना राय, दशरथ वर्मा, अशोक कुमार ¨सह, कैलाश साव, प्रदीप ¨सह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री 11:05 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिये जाने के बाद वे सभास्थल की ओर चले गए।

chat bot
आपका साथी