अवैध माइका खनन में महिला की मौत

खोरीमहुआ (गिरिडीह) : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के धनवार थानांतर्गत जुडमा स्थित खादापहाड़ी में शनिवार क

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 01:07 AM (IST)
अवैध माइका खनन में महिला की मौत

खोरीमहुआ (गिरिडीह) : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के धनवार थानांतर्गत जुडमा स्थित खादापहाड़ी में शनिवार को अवैध माइका खदान से ढिबरा निकालने के दौरान चाल धंसने से मोटकाडीह की 30 वर्षीय महिला पनवा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में जुडमा गांव के दो बच्चे भी घायल हुए। घायलों निजी क्लिनिक में प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया।

जानकारी मिलते ही धनवार थाना के एएसआइ आरएन ¨सह एवं सियाराम पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। खदान का मुआयना करने के बाद शव को जब्त कर थाना ले आए। बाद में गिरिडीह में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत मिट्टी खनन के दौरान हुई।

बताया गया कि प्रत्येक दिन की तरह सुबह करीब छह बजे प्रखंड के मोटकाडीह निवासी नुनमन यादव की 30 वर्षीय पत्नी पनवा देवी, जुडमा निवासी मदन यादव की पुत्री मुन्नी कुमारी एवं इसी गांव के रामचंद्र यादव की पुत्री अंजू कुमारी ढिबरा निकालने खदान पहुंचीं। खुरपी से खोद-खोदकर ढिबरा निकालने के क्रम में ऊपर से मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया। इससे ढिबरा निकाल रही पनवा देवी मिट्टी में दब गई और उसकी मौत हो गई। दोनों बच्चियों को मामूली चोट लगी।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतका का पति निहायत गरीब है। वह कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है, जबकि पत्नी ढिबरा चुनकर अपना घर चलाती थी। महिला की मौत के बाद उसके दस वर्षीय पुत्र के सिर से हमेशा के लिए ममता का साया उठ गया। फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि धनवार में अवैध रूप से माइका खदान के संचालित होने का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। धनवार प्रखंड में इस तरह का मामला पहली बार हुआ। ग्रामीणों की मानें मो उस अवैध माइका खदान का संचालन धनवार प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा, बलहारा एवं तिसरी प्रखंड निवासी कुछ लोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी