करंट लगने से महिला घायल

निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड की चैनपुर पंचायत के तुइयो गांव निवासी जीवाधन महतो की पत्नी बसवा द

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 06:50 PM (IST)
करंट लगने से महिला घायल

निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड की चैनपुर पंचायत के तुइयो गांव निवासी जीवाधन महतो की पत्नी बसवा देवी (40) गुरुवार को करंट लगने से घायल हो गई। वह अपने गांव के कई लोगों के साथ मवेशी चराने बरमसिया गांव के बगल में गई थी। तभी वह वहां से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गई। वहां तार जमीन से पांच फीट ही ऊपर है।

लोग इसे विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। संयोग था की मौके पर लाइन कट गई अन्यथा महिला की जान भी जा सकती थी। उसका इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बहुत नीचे से गुजर रहे तार की जानकारी अधिकारी को दी गई थी लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया गया। अधिकारी अब भी सचेत नहीं हुए तो वहां फिर घटना हो सकती है।

chat bot
आपका साथी