कुदाल से महिला के सिर पर प्रहार

देवरी (गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया ठाकुर टोला में गुरुवार को जमीन विवाद में एक महिला को

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 07:22 PM (IST)
कुदाल से महिला के सिर पर प्रहार

देवरी (गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया ठाकुर टोला में गुरुवार को जमीन विवाद में एक महिला को कुदाल से मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला फरियाद लेकर थाना पहुंची। इस बाबत घायल युगली देवी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने खेत का पानी बांध रही थी। इसी बीच गांव के दो लोग गालीगलौज करते आए और कुदाल से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल गई। देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

chat bot
आपका साथी