बैठक में सुलझा पारिवारिक विवाद

जासं, गिरिडीह : अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज की ओर से रविवार को सिहोडीह में बैठक कर पारिवारिक विवा

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 04:50 AM (IST)
बैठक में सुलझा पारिवारिक विवाद

जासं, गिरिडीह : अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज की ओर से रविवार को सिहोडीह में बैठक कर पारिवारिक विवाद का निपटारा कर दिया गया। अध्यक्षता शिवनंदन राम व संचालन पिंकू राम ने की।

सिहोडीह निवासी गिरिजा देवी व बहू धनवार निवासी रूबी देवी के विवाद का निपटारा हुआ। धनवार के मनोज राम की बहन का विवाह सात वर्ष पूर्व गिरिजा देवी के बड़े पुत्र के साथ हुआ था। पिछले साल उसकी मृत्यु हो गई। रूबी देवी ने इस दौरान दो पुत्रियों को जन्म भी दिया। पति की मृत्यु के बाद से ही गिरिजा देवी व बहू रूबी के बीच आपसी सामंजस्य नहीं बन सका। एक पोती को गिरिजा देवी साथ रखकर बहू को मायके भेजना चाहती थी जबकि रूबी दोनों बच्चों को साथ रखना चाहती थी। पंचों ने दोनों पक्षों की की बात सुनने के बाद रूबी देवी के साथ दोनों बच्चों को रहने देने व बच्चियों के नाम गिरिजा देवी को पैतृक संपत्ति का हिस्सा देने का फैसला सुनाया। पंच के रूप में चंद्रवंशी समाज रमेश , नागेंद्र कुमार , सूरज नयन , केंद्रीय सुदर्शन कुमार , वीरेंद्र राम, गंगाधर राम, काली राम, तुलसी राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं पक्षकारों में हीरालाल राम, मनोज कुमार राम, गायत्री देवी, ब्रजकिशोर राम, दिलीप राम, लखन राम, पिंटू राम, सोनू राम, नकुल राम, रूबी देवी, मनोज राम, भुवनेश्वर राम, मेघन राम, रामसहाय राम, अशोक राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी