बाइक के धक्के से महिला की मौत

बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड संतुरपी के पास मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल की चपेट

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 07:43 PM (IST)
बाइक के धक्के से महिला की मौत

बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड संतुरपी के पास मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया।

बताया गया कि संतुरपी निवासी चुरामन पंडित की पत्नी करमी देवी (55) सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में अटका की ओर से आ रही जेएच 02ए 8485 नंबर की हीरो बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इस पर बाइक सवार दोनों युवक भाग गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगोदर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

पोस्टमार्टम के बाद शव को घटनास्थल लाया गया। वहां शव के साथ पंसस सुधीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। शाम साढे़ पांच बजे तक वेलोग डटे रहे। ग्रामीण मृतका के परिवार को मुआवजा, इंदिरा आवास देने और बीडीओ को घटनास्थल बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर अर्जुन पासवान, सुखदेव पंडित, जागेश्वर पंडित, उदय प्रसाद, शंभु शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी