लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि : शाह

गिरिडीह : मुझे लोगों से मिलने दो क्योंकि जनता ही सर्वोपरि है। बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने क

By Edited By: Publish:Wed, 10 Dec 2014 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 11 Dec 2014 03:22 AM (IST)
लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि : शाह

गिरिडीह : मुझे लोगों से मिलने दो क्योंकि जनता ही सर्वोपरि है। बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए शहर के सर्कस मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से यह बात कही।

हुआ यूं कि शहर के झंडा मैदान में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पहुंचे। हेलिकॉप्टर ठहराव के लिए सर्कस मैदान का चयन किया गया था। आकाश में हेलिकॉप्टर को मंडराते देख कार्यकर्ताओं और जनता की भीड़ सर्कस मैदान की ओर दौड़ पड़ी। वहां सुरक्षा को लेकर बेरिकेडिंग की गई थी। साथ ही काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

हेलिकॉप्टर से शाह के उतरते ही उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता और जनता की भीड़ बेरिकेड को तोड़कर उनकी ओर दौड़ पड़ी। यह देख सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लोगों को उनके करीब जाने से रोकने लगे। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुरक्षा कर्मियों को ऐसा करने से रोका। इसके बाद उन्होंने हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। कई लोगों ने उनके करीब जाकर उनसे हाथ मिलाया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जनता से मिलने के बाद वे सभास्थल की ओर रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी