आज जगमगाएंगे सुख-समृद्धि के दीये

गिरिडीह : प्रकाश पर्व दीपावली और काली पूजा को लेकर चारों ओर उल्लास-उमंग का माहौल है। दीपावली के एक द

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 04:55 AM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 08:21 PM (IST)
आज जगमगाएंगे सुख-समृद्धि के दीये

गिरिडीह : प्रकाश पर्व दीपावली और काली पूजा को लेकर चारों ओर उल्लास-उमंग का माहौल है। दीपावली के एक दिन पूर्व बुधवार को लोगों ने पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में काफी चहल-पहल रही। इस दौरान मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई समेत अन्य सामान की जमकर बिक्री हुई। महिलाएं और युवतियां जहां पूजन सामग्रियां खरीदने में व्यस्त नजर आई, वहीं बच्चों और युवाओं की भीड़ झंडा मैदान में देखी गई।

बता दें कि झंडा मैदान में इस वर्ष भी पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कई वर्षो से प्रशासन के निर्देश पर झंडा मैदान में ही पटाखा की दुकानें लगती आ रही हैं। मकतपुर स्थित काली मंदिर में भव्य पंडाल बनाया गया है। साथ ही मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है। यहां प्रतिमा स्थापित कर काली पूजा धूमधाम से मनाई जाती है।

chat bot
आपका साथी