भाजपाइयों ने ली पीडि़त परिवार की सुध

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 08:19 PM (IST)
भाजपाइयों ने ली पीडि़त परिवार की सुध

गिरिडीह : लगभग एक सप्ताह पूर्व नदी में बहकर सदर प्रखंड अंतर्गत पपरवाटांड़ निवासी दो सगे भाइयों की हुई मौत के बाद प्रशासन व भाजपाइयों ने मंगलवार को पीड़ित परिवार की सुध ली। पीड़ित परिजनों को अनाज के अलावा आर्थिक सहयोग भी दिया गया।

बताया जाता है कि बारह अगस्त को पपरवाटांड़ स्थित छुछंदी नदी में बहने से स्थानीय निवासी हीरालाल दास व सहदेव दास की मौत हो गयी थी। मौत के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीके सिन्हा मृतक के घर जाकर दोनों पीड़ित परिवार को तीस-तीस किलो अनाज दिया है। बीडीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अुनसार आगे भी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

दूसरी ओर सांसद रवींद्र कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय व समाजसेवी सह प्रदेश संयोजक सुरेंद्र बर्मन के घोषणा के अनुसार मंगलवार को जिलाध्यक्ष व समाजसेवी ने अन्य भाजपाईयों के साथ मृतक के घर जाकर दोनों के परिजनों को पचास-पचास किलो चावल, दस किलो दाल, दस किलो आलू एवं आर्थिक सहयोग किया। समाजसेवी बर्मन ने मृतक के परिजन को सभी तरह की सुविधा देने की घोषणा की। साथ ही दोनों विधवा को चार-चार सौ रुपये महीना पेंशन दिया जाएगा। इस दौरान विवेश जालान, उमेश दास, इरफान अंसारी, अरुण राणा, विजयकांत ठाकुर, अखिलेश सिंह, कामेश्वर पासवान, कोल्हा दास, मुकेश पासवान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी